{"_id":"57407f644f1c1b8b20ac72e3","slug":"jai-additya-is-toper-of-uttarakashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवि मनेरा के जय आदित्य रहे उत्तरकाशी के टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवि मनेरा के जय आदित्य रहे उत्तरकाशी के टॉपर
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी/पुरोला/चिन्यालीसौड़
Updated Sat, 21 May 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
जय आदित्य नौटियाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में सीबीएसई बोर्ड से संचालित पांच स्कूलों में से राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चिन्यालीसौड़ को छोड़ कर अन्य में 12वीं का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। जिले में 12वीं की परीक्षा में शामिल कुल 372 छात्र-छात्राओं में से 356 उत्तीर्ण हुए। केंद्रीय विद्यालय मनेरा के जय आदित्य ने 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय मनेरा में विज्ञान वर्ग में जय आदित्य (94.6), कला वर्ग में प्रियंका चौहान (90.8) और कॉमर्स में राधा त्रिपाठी (90.4) ने टॉप किया। जवाहर नवोदय विद्यालय धुनगिर पुरोला में आदित्य अंथवाल 93.8 प्रतिशत अंकों के साथ अव्वल रहे।
विज्ञापन
महर्षि विद्या मंदिर ज्ञानसू की 91 प्रतिशत अंकों के साथ स्वर्णिमा गर्ग ने पहला स्थान प्राप्त किया। ऋषिराम शिक्षण संस्थान मनेरा के रोहित राणा ने 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम रहे। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चिन्यालीसौड़ में 78.6 प्रतिशत अंकों के साथ स्मृति चौहान प्रथम रही।
विज्ञापन