फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Is melting fast life giving river Ganga at Gangotri glacier

तेजी से पिघल रहा है गंगा को जीवन देने वाला गंगोत्री ग्लेशियर

Fri, 08 Jul 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Fri, 08 Jul 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Is melting fast life giving river Ganga at Gangotri glacier
गोमुख के पिछे कुछ इस तरह है ग्लेशियर की स्थिति। - फोटो : Amar Ujala

ग्लेशियरों के पिघलने की वजहों को लेकर वैज्ञानिकों के भले ही अलग-अलग मत हो लेकिन सच्चाई यह है कि भारत का दूसरा सबसे बड़ा और गंगा को जीवन देने वाला गंगोत्री ग्लेशियर तेजी से पिघल रहा है। ग्लोबल वार्मिंग, मनमौजी मौसम चक्र सहित कई स्थानीय वजहों से ग्लेशियर का गोमुख वाला हिस्सा तेजी से पीछे खिसक रहा है।

विज्ञापन


रक्तवन, चतुरंगी एवं कीर्ति ग्लेशियर के जंक्शन खाली होने के साथ ही कई अन्य सहायक ग्लेशियर या तो खत्म हो गये हैं या फिर समाप्ति की कगार पर हैं। गोमुख के पीछे मलबे के ढेर, छोटी-छोटी ग्लेशियर लेक जैसा बदरंग नजारा हकीकत बयां कर रहा है।
विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों में 30.20 किमी लंबा गंगोत्री ग्लेशियर कंटूर मैपिंग के आधार पर अब पिघलकर 24 किलोमीटर से भी कम रह गया है। नासा के एक अध्ययन के अनुसार गंगोत्री ग्लेशियर 25 मीटर प्रतिवर्ष की रफ्तार से पीछे खिसक रहा है। हालांकि इसकी चौड़ाई और मोटाई में पिघलने की रफ्तार तथा सहायक ग्लेशियरों की स्थिति को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अध्ययन सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह दशक से भी ज्यादा समय से गंगोत्री में डेरा डाल हिमशिखरों को लांघ कर हिमालय का पर्यावरणीय अध्ययन करने और साक्ष्य के तौर पर वर्ष 1948 से 1990 तक की अवधि में 8 क्विंटल स्लाइड एवं फोटो का संग्रह करने वाले 90 वर्षीय सुंदरानंद बताते हैं कि गंगोत्री ग्लेशियर चारों ओर से सिकुड़ रहा है। सीता, मेरू आदि कई ग्लेशियरों का अस्तित्व मिट चुका है।

वर्ष 1948 में गोमुख भोजवासा से महज आधा किमी आगे था अब यह दूरी 4.5 किमी हो गयी है। रक्तवन ग्लेशियर कभी करीब एक किमी चौड़ाई में पसरा था। अब यह महज 15 मीटर चौड़ा ही बचा है। पर्वतारोही दलों के साथ इस क्षेत्र में जाने वाले टूर ऑपरेटर करन कुटियाल भी स्वीकारते हैं कि रक्तवन ग्लेशियर खाली होकर अब वहां सिर्फ चट्टानें दिखती हैं।

पर्वतारोहियों को थेलू हिमशिखर पर जाने के लिए अब दो किमी घूमकर जाना पड़ता है। गर्मी हो या बरसात ग्लेशियरों के चटकने का सिलसिला जारी है। भोजवासा स्थित स्नो एंड एवलांच स्टडी स्टेब्लिशमेंट के निगरानी केंद्र के आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2002 में भोजवासा में 16 फुट 21 सेमी बर्फ रिकार्ड हुई, लेकिन 2004 में 4200 मीटर की ऊंचाई वाले गोमुख तथा 4450 मीटर ऊंचे तपोवन जैसे उच्च हिमालयी शिखर बर्फ विहीन पाए गए।

भोजवासा से हाल ही में लौटे ब्रह्मचारी अनिल स्वरूप कहते हैं कि इस बार कम बर्फबारी और ग्लेशियर चटकने-पिघलने का दृश्य ग्लेशियरों के अस्तित्व पर मंडरा रहे खतरे को बयां कर रहा है।


ग्लेशियर चटकना-पिघलना एक सतत प्रक्रिया है। यह कई कारणों से तेज हो रही है। गोमुख से गंगोत्री तक 18 किमी दूर ग्लेशियर के टुकड़े आना मुश्किल है। गंगोत्री ग्लेशियर में मानवीय गतिविधियां सीमित की जानी चाहिए। साथ ही भोजवासा गोमुख क्षेत्र में वानस्पतिक आवरण बढ़ाने की जरूरत है। हरमे डोकराणी ग्लेशियर में ऑटोमेटिक वैदर स्टेशन तथा भोजवासा एवं चीड़वासा में कार्बन डाई ऑक्साइड मापने के यंत्र लगाए हुए हैं। बरसात के बार प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
डा.डीपी डोभाल, ग्लेशियर विज्ञानी बाडिया भूगर्भ संस्थान देहरादून।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed