{"_id":"69aadf01c24489ee9505beb7","slug":"instructions-to-stop-the-salary-of-the-employees-of-the-agriculture-department-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-118463-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: कृषि विभाग के कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: कृषि विभाग के कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश
Fri, 06 Mar 2026 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 06 Mar 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य में धीमी गति पर जताई नाराजगी
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इस लापरवाही को देखते हुए कृषि विभाग के कार्मिकों का वेतन आगामी आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए हैं। कहा कि यह कार्य सीधा किसानों के हितों से जुड़ा है। इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को कड़े निर्देश दिए गए कि वे कृषि, उद्यान और पंचायत विभाग के कार्मिकों के साथ-साथ पटवारियों को तत्काल फील्ड में भेजें। साथ ही 15 दिन के भीतर सभी रजिस्ट्री कार्य पूरे करवाए जाए। साथ ही तकनीकी समस्याओं और आधार में मोबाइल नंबर अपडेट जैसी समस्याओं के निराकरण के लिए ईडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि वे पटवारी, वीडीओ, वीपीडीओ और एएओ को तकनीकी प्रशिक्षण दें।
जिलाधिकारी ने जनपद के सभी किसानों से अपील की है कि वह एग्रीस्टैक के तहत अपनी डिजिटल आईडी बनवाने में प्रशासन का सहयोग करें। कहा कि 31 मार्च तक रजिस्ट्री पूर्ण न होने पर संबंधित किसान पीएम किसान सम्मान निधि के लाभ से वंचित हो सकते हैं। किसान आधार कार्ड, खतौनी और आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ स्वयं पोर्टल, जन सेवा केंद्र या विभागीय शिविरों के माध्यम से अपना पंजीकरण समय से पूरा करवा लें। बैठक में एडीएम मुक्ता मिश्र, सीएचओ रजनीश सैनी आदि मौजूद रहे।