{"_id":"61ab6ed257dcf111963d29b8","slug":"instructions-for-making-arrangements-at-polling-stations-utter-kashi-news-drn397821430","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान कनेक्टिविटी योजना, जोनल सेक्टर, पांच किमी से अधिक दूरी वाले मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं पर विधानसभा क्षेत्रवार की चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि जनपद में कई मतदान केंद्र ऐसे हैं, जो शीतकाल में पूरी तरह से बर्फ से ढक जाते हैं। जबकि 62 मतदान केंद्रों पर कनेक्टीविटी नहीं है।
शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में निर्वाचन संबंधी बैठक आयोजित की गई। रिटर्निंग आफिसर पुरोला सोहन सैनी ने बताया कि पुरोला विधानसभा में पांच किमी व उससे अधिक पैदल दूरी वाले 17 मतदेय स्थल है, जिनका चिह्नीकरण कर लिया गया है। 67 मतदेय स्थल हिमाच्छादित व 46 मतदेय स्थल जहां नेटवर्क कनेक्टिविटी नही हैं। रिटर्निंग आफिसर यमुनोत्री विस मीनाक्षी पटवाल ने बताया कि यमुनोत्री विधानसभा में 5 जोनल व 37 सेक्टर बनाये गए हैं। 7 मतदेय स्थल में नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं है, जिनका चिह्नीकरण कर लिया गया है। पांच किमी से अधिक पैदल दूरी वाले 6 बूथ है, जिनका चिह्नीकरण किया गया है। रिटर्निंग आफिसर गंगोत्री विधानसभा चतर सिंह चौहान ने बताया कि गंगोत्री विधानसभा में 4 जोनल व 36 सेक्टर बनाए गए हैं। बैठक में अपर आयुक्त गढ़वाल नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, सीडीओ गौरव कुमार, एडीएम तीर्थपाल सिंह आदि मौजूद थे।