{"_id":"57d2e4d04f1c1ba90a3179f5","slug":"industries-aware-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग लगाने को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग लगाने को किया जागरूक
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Fri, 09 Sep 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खादी ग्रामोद्योग आयोग की ओर से उपला टकनौर क्षेत्र के चार गांव में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत बेरोजगार युवाओं को अनुदान के साथ उद्योग लगाने के लिए जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन
आयोग ने जीआईसी हर्षिल, बगोरी, मुखबा व धराली में कैंप लगाकर उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न जानकारी दी। बताया गया कि कोई बेरोजगार युवा फल संस्करण, ऊनी वस्त्र तथा अगरबत्ती, धूप का उद्योग लगाकर स्थानीय स्तर पर आजीविका मजबूत कर सकता है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सृजन कार्यक्रम के तहत उद्योग लगाने के इच्छुक लोगों को 50 हजार से लेकर 25 लाख रुपये तक 35 प्रतिशत अनुदान के साथ ऋण लिया जा सकता है। इस मौके पर आयोग सहायक निदेशक एसआर डोभाल, ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय पंवार, आयोग सहायक निदेशक कुलदीप शर्मा, जिला समन्वयक गजेंद्र सिंह, राजेश कुमार, भगवान राणा, नारायण सिंह, बसंती देेवी, अनिता राणा, सुधा मार्तोलिया, विमला देवी, जयेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन