फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Inaugural match of Kabaddi competition named after Tehri

टिहरी के नाम रहा राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच

Mon, 14 Nov 2022 10:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
Inaugural match of Kabaddi competition named after Tehri
20वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान आजाद मैदान उत्तरकाशी में दमखम द? - फोटो : UTTER KASHI
20वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच टिहरी के नाम रहा। प्रतियोगिता में 10 जनपदों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का समापन 16 नवंबर को होगा। बारिश के बावजूद भी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में करीब 300 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को आजाद मैदान में 20वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। प्रतियोगिता अंडर-14, 17 व 19 आयुवर्ग में आयोजित की जा रही है। मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां खेल, कला आदि क्षेत्रों में प्रतिभाओं की भरमार है। जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के तहत खेलने के लिए प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच (अंडर-19) टिहरी व बागेश्वर जनपद की टीमों के बीच खेला गया। इसमें टिहरी की टीम विजयी रही। दिन का दूसरा मैच उत्तरकाशी व अल्मोड़ा के बीच खेला गया। इसमें उत्तरकाशी की टीम विजयी रही। तीसरा मैच नैनीताल व बागेश्वर के बीच खेला गया जिसमें नैनीताल की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता के दौरान पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, सभासद सविता भट़्ट, महावीर चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी सीएन काला, जिला खेल समन्वयक उत्तम नेगी, अवतार चौहान, राजवीर रांगड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन टीमों ने नहीं लिया हिस्सा
अंडर-14 व 17 में चंपावत, पिथौरागढ़, पौड़ी अल्मोड़ा की टीमें प्रतिभाग नहीं कर रही हैं। अंडर-19 में चंपावत, पौड़ी व पिथौरागढ़ जनपद की टीमें प्रतिभाग नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed