फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   In violation of the District Magistrate's directives, pilgrims are being charged double the parking fee at Gangotri Dham

Uttarkashi News: गंगोत्री धाम में डीएम के निर्देशों का उल्लघंन कर यात्रियों से लिया जा रहा दोगुना पार्किंग शुल्क

Fri, 24 Apr 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 24 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
In violation of the District Magistrate's directives, pilgrims are being charged double the parking fee at Gangotri Dham

विज्ञापन



उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम में पहुंचने वाले यात्रियों के वाहनों से पार्किंग शुल्क के नाम पर दोगुनी धनराशि ली जा रही है। साथ ही वहां पर गंगोत्री हाईवे पर वाहन खड़े करने पर भी पार्किंग का शुल्क लिया जा रहा है। वाहन संघ से जुड़े लोगों का कहना है कि पार्किंग शुल्क की जो पर्ची दी जा रही है। उस पर किसी भी विभाग का नाम अंकित भी नहीं किया गया है। साथ ही कहीं पर भी शुल्क दरों की जानकारी नहीं दी गई है।


गंगोत्री धाम में पार्किंग के नाम पर की जा रही अवैध वसूली का मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम ने भी कार्रवाई की चेतावनी दी। लेकिन उसके बाद भी प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो रही है। स्थानीय निवासी पुष्कर सिंह चौहान ने कहा कि गंगोत्री पार्किंग में करीब दो सौ वाहन ही खड़े हो सकते हैं। उसके अलावा सभी वाहन गंगोत्री हाईवे के किनारे भी खड़े होते हैं। वहां पर छोटे चोपहिया वाहनों से सौ और बड़े वाहनों बस, टेंपो ट्रेवल्स आदि पर दो सौ पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है। जबकि प्रशासन की ओर से छोटे वाहनों का पचास और बड़े वाहनों को सौ रूपए पार्किंग शुल्क रखा गया है। उसके बावजूद भी वहां पर नियमों का उल्लघंन कर वाहन चालकों से दोगुना शुल्क लिया जा रहा है। साथ ही पार्किंग के नियमोें के अनुसार वाहन खड़ा करने के लिए छह से 12 घंटे की अवधि होती है। लेकिन शुल्क रशीद पर मात्र चार घंटे ही लिखा गया है। साथ ही कहीं पर भी शुल्क दरों की जानकारी नहीं लिखी गई है। इस सब के बावजूद भी वहां पर प्रशासन और नगर पंचायत गंगोत्री की ओर से कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे चारधाम यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। नगर पंचायत गंगोत्री के अधिशासी अधिकारी जयानंद सेमवाल ने बताया कि पार्किंग शुल्क दोगुनी वसूली की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। अगर वह उसके बाद भी नियमों का उल्लघंन करता है। तो पार्किंग निविदा को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed