फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   In fact hide Atol clean Citt

तथ्य छुपाने के मामले में अतोल को क्लीन चिट्ट

Tue, 13 Dec 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Tue, 13 Dec 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन

गत स्थानीय निकाय चुनाव में नामांकन पत्र में तथ्य छुपाने के आरोपों से घिरे पालिकाध्यक्ष अतोल रावत को शासन ने राहत दी है। मामले की सघन जांच के बाद तथ्य छुपाने वाले मामले को शासन की ओर से समाप्त कर दिया गया है। इस आदेश के बाद बड़कोट थाने में अध्यक्ष के खिलाफ तथ्य छुपाने का दर्ज मामला भी वापस हो सकता है।

विज्ञापन

 
पालिकाध्यक्ष अतोल रावत ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि उन पर जो आरोप चुनाव में लगाए गए थे वे सभी इस आदेश के बाद समाप्त हो गए हैं। 8 नवंबर 2016 को शहरी विकास सचिव डीएस गर्ब्याल के जारी एक आदेश में कहा गया है कि तथ्य छुपाने का मामला चुनाव संपन्न होने के तीस दिन के भीतर दायर करवाया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


इसलिए उप्र नगर पालिका अधिनियम की धारा 48 के तहत मामले को खारिज कर समाप्त कर दिया गया है। जिससे सितंबर में बड़कोट थाने में दर्ज मुकदमा भी वापस होने की संभावना है। पालिकाध्यक्ष रावत ने कहा कि वे जबरन बदनाम करने वाले विरोधियों पर सक्षम न्यायालय में मानहानि का मुकदमा दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की जांच में भी उन्हें एसडीएम ने क्लीन चिट दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed