फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   IIT Roorkee will prepare the design of drinking water line

Uttarkashi News: आईआईटी रुड़की तैयार करेगी पेयजल लाइन का डिजाइन

Fri, 09 Feb 2024 05:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
IIT Roorkee will prepare the design of drinking water line
उत्तरकाशी। जल संस्थान की बाढ़ प्रभावित संगमचट्टी कोरीगाड पेयजल लाइन का डिजाइन आईआईटी रुड़की तैयार करेगी। विभाग लाइन को सुरक्षित रखने के लिए रुड़की स्थित सिंचाई विभाग की मदद ले रहा है, जिनके माध्यम से अब इसका डिजाइन आईआईटी रुड़की तैयार कर रही है।
विज्ञापन

जल संस्थान की असी गंगा नदी पर संगमचट्टी कोरीगाड पेयजल योजना का निर्माण वर्ष 1985 में हुआ था। वर्तमान समय में इससे डेढ़ हजार कनेक्शन के जरिए करीब दस हजार उपभोक्ताओं को जलापूर्ति होती है। संगमचट्टी कोरीगाड पेयजल लाइन से पानी टैप कर 13 किमी दूर गुफियारा पहुंचाया जाता है, जहां से पानी का फिल्टरेशन कर इसे बाजार और ज्ञानसू क्षेत्र के उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

योजना की पाइपलाइन असी गंगा नदी के ऊपर से जाने के चलते बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने पर इसके क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। सहायक अभियंता सुमन भंडारी ने बताया कि तेखला और संगमचट्टी कोरीगाड दोनों की पेयजल लाइनें नदी के जलस्तर के कारण प्रभावित होती है। ईई एलसी रमोला ने बताया कि पेयजल लाइन को सुरक्षित रखने के लिए आईआईटी रुड़की डिजाइन तैयार कर रही है। यहां एक सर्विस पुल के ऊपर लाइन को गुजारा जाएगा, जिसमें लाइन की मरम्मत को तीन से चार आदमियों के खड़े होने की भी जगह होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed