{"_id":"61127f548ebc3ef4180d213b","slug":"if-the-gynecologist-is-not-posted-there-will-be-movement-utter-kashi-news-drn3870802154","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला रोग विशेषज्ञ तैनात न हुई तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला रोग विशेषज्ञ तैनात न हुई तो होगा आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में जल्द महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती न होने पर व्यापार मंडल ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। व्यापार मंडल बड़कोट के पदाधिकारियों ने सीएम पुष्कर धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन भी भेजा है।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजाराम रतूड़ी व सचिव धनवीर रावत का कहना है कि रवांई घाटी के अस्पतालों में अब तक महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं की गई है। रवांई घाटी के ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधा के लिए नौगांव, पुरोला व बड़कोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्भर हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाएं न होने के कारण मरीजों को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। इसमें सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को होती है। महिला रोग विशेषज्ञ न होने के कारण कई बार गर्भवती महिलाओं को जान तक गंवानी पड़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही महिला रोग विशेेषज्ञ की तैनाती नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन भेजने वालों में राजेश उनियाल, मनोज अग्रवाल, त्रेपन असवाल, मंजीत रावत, मदन जोशी, अरविंद रावत, महिताब धनाई, मंगलानंद पेटवाल, राकेश बधानी आदि शामिल थे।