फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Identified state activists submitted a memorandum to the Chief Minister.

Uttarkashi News: चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों ने सीएम को प्रेषित किया ज्ञापन

Wed, 21 Jan 2026 05:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 21 Jan 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Identified state activists submitted a memorandum to the Chief Minister.
उत्तरकाशी। क्षेत्र के चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों के संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। इसके साथ ही उन्होंने दून चिकित्सालय में भर्ती राज्य क्षेत्र के आंदोलनकारी मोहनलाल गैरोला के साथ डाॅक्टरों की ओर से किए गए कथित दुर्व्यवहार की निंदा कर निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सीएम को प्रेषित ज्ञापन में राज्य आंदोलनकारियों ने उत्तराखंड परिवहन निगम की पुरोला आने वाली बंद पड़ी बस सेवा को तत्काल शुरू करने और इसे रामा गांव तक संचालित करने की मांग की। वहीं, उन्होंने चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों को राज्य निर्माण सेनानी का दर्जा देने व मिलने वाली सुविधाओं का दायरा बढ़ाने की भी मांग की। साथ ही जल्द मांगों का निस्तारण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इसके साथ ही उन्होंने राज्य अतिथि गृहों में आंदोलनकारियों के लिए आरक्षण सुविधा उपलब्ध कराने पर संगठन ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष राजपाल पंवार, उपाध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, राजेंद्र सिंह रावत, सोवेंद्र राणा, अनिल नौडियाल, कौशल विजल्वाण, जयेंद्र नेगी, पृथ्वीराज कपूर, शीला देवी, चेता देवी, रमेश नौटियाल, रमेश असवाल, हरिप्पा लाल, आशा राम नौडियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed