फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   How will the state's lifestyle under one

एक छत के नीचे दिखेंगी राज्य की जीवन शैली

Thu, 21 Jan 2016 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 21 Jan 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
 पर्वतारोहण प्रशिक्षण के लिए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान जल्द ही हिमालय और उत्तराखंड के बारे में जानने के इच्छुक पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है।
विज्ञापन


यहां अत्याधुनिक म्यूजियम का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें पर्यटक एक ही छत के नीचे समूचे हिमालय और उत्तराखंड की जीवन शैली और इससे जुड़ी दुर्लभ सामग्री का दीदार करने के साथ ही इनके बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां भी हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन


पहाड़ी वास्तु शिल्प के प्रयोग और इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूजियम (आईकॉम) के मानकों के अनुसार बनने वाला यह उत्तराखंड का पहला म्यूजियम होगा।


निम स्थित संग्रहालय में पर्वतारोहण के साथ ही पहाड़ के जनजीवन से जुड़ी विशेष सामग्रियों को सहेज कर रखा गया है। निम के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल की पहल पर म्यूजियम को और विस्तार देकर जानकारी परक एवं आकर्षण बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 करीब ढाई करोड़ रुपये लागत से बनने वाला म्यूजियम पहाड़ के वास्तु शिल्प से बनेगा।


दो मंजिला संग्रहालय की पहली मंजिल अत्याधुनिक तकनीकी से लैस होगी, जिसमें पर्यटक क्रिया-प्रतिक्रिया के माध्यम से जानकारी हासिल करेंगे।

 यहां हिमालय एवं उत्तराखंड के साथ ही पर्वतारोहण एवं अन्य साहसिक खेलों के बारे में जानकारी मिलेगी। दूसरी मंजिल में उत्तराखंड की कला, संस्कृति एवं मानव विज्ञान से जुड़ी दुर्लभ वस्तुओं का संग्रह देखने को मिलेगा। म्यूजियम का निर्माण आईकॉम के मानकों के अनुसार कराया जा रहा है।


यह म्यूजियम पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित होगा।

कोट...
म्यूजियम में पहाड़ की जीवन शैली और इससे जुड़ी सामग्री का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा। विजिटर्स फ्रेंडली म्यूजियम के संचालन में प्राकृतिक ऊर्जा का उपयोग किया जाएगा। म्यूजियम के लिए दुर्लभ वस्तुओं का संग्रह किया जा रहा है। इसके निर्माण में विशेषज्ञों का सहयोग लिया जा रहा है। मार्च 2017 से पूर्व इसे तैयार करने का लक्ष्य है।
विशाल रंजन, क्यूरेट नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed