फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Hoteliers will show black flags to ministers

होटल व्यवसायी मंत्रियों को दिखाएंगे काले झंडे

Thu, 29 Jul 2021 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
Hoteliers will show black flags to ministers
नैैनीताल हाईकोर्ट के चारधाम यात्रा पर रोक जारी रखने के निर्णय से पर्यटन और होटल कारोबारी मायूस हैं। होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी ने निर्णय का विरोध करते हुए यात्रा शुरू नहीं होने पर मुख्यमंत्री व मंत्रियों को काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर मंद पड़ने पर अब जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। जिसके बाद सरकार ने पर्यटन गतिविधियां शुरू करने के साथ दो अगस्त से स्कूल खोलने का भी निर्णय लिया है, लेकिन चारधाम यात्रा शुरू करने के लिए प्रयास नहीं हो रहे हैं। उन्होंने सरकार पर कोर्ट में मजबूत ढंग से पैरवी नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि चारधाम यात्रा प्रारंभ नहीं होने से पर्यटन व्यवसायियों को आर्थिक व मानसिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही यात्रा शुरू नहीं होने पर मुख्यमंत्री व मंत्रियों को काले झंडे दिखाए जाएंगे। साथ ही होटल, टैक्सी, टूर ऑपरेटर, ट्रेकिंग व पर्यटन कारोबारी एक साथ प्रदेश स्तर पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed