फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Hotel operator and businessmen protest against tourism minister

होटल संचालक और व्यापारियों का पर्यटन मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 01 May 2022 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Hotel operator and businessmen protest against tourism minister
चारों धामों में तीर्थयात्रियों की संख्या सीमित करने से होटल, होम स्टे संचालक, व्यापारियों व तीर्थ पुरोहितों में रोष है। जिला मुख्यालय सहित यमुनोत्री धाम, हर्षिल व धराली में होटल, होम स्टे संचालकों, व्यापारियों और तीर्थपुरोहितों ने सरकार के निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से तत्काल आदेश वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को जिला मुख्यालय के हनुमान चौक के निकट सुमन मंच पर होटल व्यवसायी व व्यापारी बड़ी संख्या में एकजुट हुए। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने कहा कि पिछले दो सालों से कोरोना महामारी के चलते यात्रा बुरी तरह प्रभावित रही। अब इस साल जब यात्रा में तीर्थयात्रियों के बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। तब पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रत्येक धाम में चारधाम यात्रियों की संख्या सीमित करने का तुगलकी फरमान सुनाया है। कहा कि यमुनोत्री में प्रतिदिन दर्शन के लिए 4000 व गंगोत्री में 7000 तीर्थयात्रियों की संख्या तय की गई है, जबकि यहां बड़ी संख्या में तीर्थयात्री होटलों की बुकिंग, आने-जाने के लिए रेल व हवाई टिकट बुक कर चुके हैं।
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन के संरक्षक महेश पंवार ने कहा कि सरकार के निर्णय से हजारों तीर्थयात्रियों को असमंजस में डाल दिया है। सरकार पर अपनी नाकामी छुपाने के लिए इस तरह के निर्णय लेने ले रही है। इधर, हर्षिल और धराली में भी होटल, होम स्टे संचालकों व व्यापारियों ने सरकार के निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन कर निर्णय वापस लेने की मांग उठाई। उधर, यमुनोत्री धाम में भी तीर्थपुरोहित ने यमुनोत्री मात्र 4000 की संख्या तय करने पर आपत्ति जताई। वहीं तहसील मुख्यालय में भी चारधाम यात्रा से जुड़े लोगों का प्रदर्शन कर सरकार के निर्णय पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में जिला मुख्यालय में दीपेंद्र पंवार, राजेंद्र पंवार, अजय बडोला, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान, यमुनोत्री में पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरूषोत्तम उनियाल, गिरीश उनियाल, महावीर पंवार, अनोज उनियाल सहित कई शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed