रामलीला मैदान में आयोजित श्री विश्वनाथ फुटबॉल रनिंग ट्रॉफी के तीसरे दिन पहला मैच कृष्णा मोहल्ला राइजिंग स्टार व व्यापार मंडल ए के मध्य खेला गया। इसमें व्यापार मंडल ए की टीम ने 1-0 से मैच अपने नाम कर लिया। वहीं होटल एसोसिएशन की टीम ने व्यापार मंडल को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
बुधवार को नगर पालिका बाड़ाहाट (उत्तरकाशी) की ओर से आयोजित रनिंग ट्रॉफी में पीजी कॉलेज उत्तरकाशी की प्राचार्य प्रोफेसर सविता गैरोला बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। उन्होंने फुटबॉल मैचों के आयोजन के लिए पालिका प्रशासन को बधाई दी। खेल का शुभारंभ करते हुए पहला मैच कृष्णा मोहल्ला राइजिंग स्टार व व्यापार मंडल ए के मध्य खेल गया। इसमें मध्यांतर तक दोनों टीमों ने कोई गोल नहीं किया। मध्यांतर के बाद बैभव बिजल्वाण ने एक गोल कर व्यापार मंडल ए की टीम को विजयी बना दिया। होटल एसोसिएशन और व्यापार मंडल की टीम के बीच मैच में होटल एसोसिएशन के आकाश चौधरी व अमन खंडूरी ने एक-एक गोल किया। आकाश चौधरी मैन ऑफ द मैच रहे। इस मौके पर मैच के रेफरी कृष्णा रमोला, शिवा चौधरी, कॉर्नर रेफरी सुनील कुमार, बलविंदर सिंह आदि मौजूद थे।