फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Hostel tiles crumble before being built, railings swinging

बनने से पहले ही उखड़ने लगी छात्रावास की टाइल्स, झूल रही रेलिंग

Thu, 07 Jul 2022 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
Hostel tiles crumble before being built, railings swinging
नव नियुक्त खंड शिक्षाधिकारी अजीत भंडारी ने बृहस्पतिवार को ब्लाक के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कंडियाल गांव में निर्माणाधीन छात्रावास के निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलीं। यहां छात्रावास भवन की टाइल्स उखड़ रही हैं और रेलिंग भी झूल रही है। इधर, प्राथमिक विद्यालय सुनाली में तैनात एक शिक्षक के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं प्राथमिक विद्यालय पोरा में मिड-डे मील की गुणवत्ता सही नहीं मिलने पर प्रधानाध्यापक को चेतावनी नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नवनियुक्त बीईओ अजीत भंडारी ने श्रीकोट, सुनाली, घुंडाड़ा, धेवरा, कंडियाल गांव, बसंत नगर, पोरा, कस्तूबा गांधी आवासीय विद्यालय कंडियाल गांव आदि 24 से अधिक प्राथमिक एवं जूनियर स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों को विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय सुनाली में तैनात एक शिक्षक के अनुपस्थित रहने पर नोटिस दिया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालय खुलने का पहला दिन होने के कारण कई शिक्षकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि पुरोला ब्लाक में शत प्रतिशत पुस्तकों का वितरण कर दिया गया है। इस दौरान बीईओ ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कंडियाल का निरीक्षण किया, जिसमें निर्माणाधीन 15 कमरों के छात्रावास में निर्माण कार्य की गुणवत्ता सही नहीं मिली। बिल्डिंग के टाइल्स उखड़ रहे हैं, दरवाजे लग नहीं रहे हैं। रेलिंग भी झूल रही है। बीईओ भंडारी ने कहा कि इस छात्रावास निर्माण की जांच के लिए सीबीआरआई (सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट) रुड़की से कराई जाएगी। इस संबंध में पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

ठेकेदार को जारी होगा नोटिस
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्रावास का निर्माण सिंचाई विभाग पुरोला की ओर से किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य को देख रहे सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अमित भट्ट ने बताया कि बिल्डिंग निर्माण में सुधार करने के लिए ठेकेदार को दो बार नोटिस भेजा गया है, अब तीसरा नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके बाद भी यदि ठेकेदार की ओर से कार्य की गुणवत्ता में सुधार नहीं किया जाता तो ठेकेदार के खिलाफ ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई की जाएगी। छात्रावास का निर्माण दो करोड़ 10 लाख रुपये से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed