फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Homecoming of people may increase the risk of infection

लोगों की घर वापसी से बढ़ सकता संक्रमण का खतरा

Sat, 02 May 2020 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Homecoming of people may increase the risk of infection
बाहरी राज्यों में फंसे लोगों को घर वापसी की हरी झंडी मिलने के बाद अभी तक ग्रीन जोन में शामिल जनपद में कोरोना संक्रमण की आशंका बढ़ गई है। ग्रीन जोन में होने के कारण चार मई से जिले में लॉकडाउन से छूट मिलने और इसी दौरान संक्रमित राज्यों से लोगों की घर वापसी से संक्रमण का खतरा पैदा हो गया है। जिले के अधिकारी भी दबी जुबान से इस खतरे को स्वीकार रहे हैं।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता बुद्धि सिंह पंवार आदि का कहना है कि लॉकडाउन की अवधि में ही बाहरी राज्यों से लौट रहे स्थानीय लोगों को क्वारंटीन करने के बाद ही छूट दी जाए। प्रशासन को संक्रमण फैलने से रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने चाहिए।
विज्ञापन

डीएम डा. आशीष चौहान एवं एसपी पंकज भट्ट ने बताया कि बाहरी राज्यों से स्थानीय लोगों की घर वापसी के दौरान जिले में प्रवेश के सभी रास्तों को पूरी तरह बंद कर सिर्फ नगुण चिन्यालीसौड़, डामटा नौगांव एवं मोरी से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। बाहर से आने वाले वाहनों को बैरियर से ही लौटाया जाएगा। यहां से लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए स्थानीय स्तर पर वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। जिन लोगों में कोरोना के लक्षण मिलेंगे, उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर जांच के बाद संस्थागत क्वारंटीन किया जाएगा। इसके लिए जीएमवीएन गेस्ट हाउस के साथ ही कुछ आश्रम एवं धर्मशालाओं में व्यवस्था की गई है, जबकि स्वस्थ लोगों को होम क्वारंटीन में रखा जाएगा। जिनकी प्रधान, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम व संबंधित गांव में तैनात शिक्षक मॉनीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed