फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Himanshu wins in the race for Ferrata

फर्राटा दौड़ में बड़कोट के हिमांशू और स्पोर्ट्स हॉस्टल की दीया राणा ने मारी बाजी

Sat, 19 Oct 2019 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Himanshu wins in the race for Ferrata
उत्तरकाशी के मनेरा स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी एव? - फोटो : UTTER KASHI
मनेरा स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तहत फर्राटा दौड़ में बड़कोट के हिमांशु व स्पोर्ट्स हॉस्टल मनेरा की दीया राणा ने प्रथम स्थान हासिल किया। अन्य स्पर्द्धाओं में मसीह दिलासा स्कूल व नेहरू युवा केंद्र के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। दो दिन तक चली एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुई।
विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से अंडर-16 बालक एवं बालिका वर्ग की जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता मनेरा स्टेडियम में आयोजित की गई। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हिमांशु ने प्रथम, अमित पाल ने द्वितीय एवं शशांक डिमरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में हिमांशु, मोहम्मद हमद बेग एवं सुखदेव, 400 मीटर में शिवोम राणा, मनीष एवं उत्कर्ष, 800 मीटर में सुरेश चौहान, दीपक असवाल एवं राजीव उनियाल, 1500 मीटर में दीपक असवाल, सुखदेव नौटियाल एवं राजीव उनियाल तथा 3000 मीटर दौड़ में नरेश पंवार, अनुराज एवं रोहित ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में ध्रुवराज मेहरा पहले, शशांक डिमरी दूसरे एवं सौरभ बिष्ट तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में नरेश पंवार, सानिध्य जोशी एवं इरोंद्र भंडारी, चक्का फेंक में अमित पाल, अमन चौहान एवं आकाश तथा भाला फेंक में करन, मनदीप एवं शिवाय पयाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दीया राणा प्रथम, आस्था द्वितीय और निवेदिता भंडारी तृतीय रही। 200 मीटर दौड़ में आस्था, अदिति एवं रूबी, 400 मीटर में अदिति बनकोटी, वैभवी एवं तमन्ना, 800 मीटर में निशा, श्रद्धा कटारिया एवं नंदिनी, 1500 मीटर में रोशनी कलूड़ा, दीपिका कलूड़ा एवं मुस्कान, 3000 मीटर दौड़ में रोशनी कलूड़ा, दीया राणा एवं श्रद्धा कटारिया क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में साक्षी ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय एवं तमन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फैंक में अंशिका, स्नेहा एवं दीपिका कलूड़ा, चक्का फैंक में स्नेहा, लक्ष्मी एवं सृष्टि असवाल तथा भाला फैंक में निवेदिता भंडारी, लक्ष्मी एवं आंचल क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। समापन पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी विरेंद्र पुरी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उप क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत एवं निधि, खेल प्रशिक्षक ऊषा, कविता, आरती, राकेश, जितेंद्र, सुरेंद्र, श्रीकांत, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed