फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Hill dropped the stone, the young man's death

पहाड़ी से गिरा पत्थर, युवक की मौत

Wed, 27 Jul 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Wed, 27 Jul 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन

 नौगांव ब्लाक के सिमलसारी गांव में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि चिन्यालीसौड़ ब्लाक के रिखाणगांव में गोशाला ढहने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार सिमलसारी गांव निवासी बुद्धि लाल (42) पुत्र भीमलाल बुधवार सुबह करीब सात बजे खेतों से टमाटर की फसल निकालने जा रहा था। गांव के पास ही अचानक पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से वह करीब पचास मीटर गहरे खड्ड में जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य विजेंद्र लाल ने बताया कि सूचना मिलने पर तहसीलदार मुकेश रमोला राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर मंगलवार रात को मूसलाधार बारिश के दौरान चिन्यालीसौड़ ब्लाक के रिखाणगांव निवासी चंदन सिंह की गोशाला ढह गई। हादसे में उसकी पत्नी सुनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। राजस्व विभाग की टीम ने हालात का जायजा लिया। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed