फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Healthcare services in 22 villages are in a poor state; villagers are grappling with a shortage of doctors.

Uttarkashi News: 22 गांवों की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे ग्रामीण

Sat, 17 Oct 2026 05:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 17 Oct 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
Healthcare services in 22 villages are in a poor state; villagers are grappling with a shortage of doctors.
पुरोला। दूरस्थ आराकोट-बंगाण क्षेत्र के 22 गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। आराकोट और टिकोची के स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों और आवश्यक स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के कारण ग्रामीणों को उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिलने से मरीजों को त्यूणी, रोहड़ू और मोरी तक जाना पड़ता है।
विज्ञापन

कोठीगाड और मासमोर पट्टी के गांवों की स्वास्थ्य सेवाओं का जिम्मा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आराकोट और एलोपैथिक उप स्वास्थ्य केंद्र टिकोची पर है। इसके बावजूद दोनों केंद्रों में स्थायी चिकित्सकों, स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय और अन्य आवश्यक कर्मचारियों की कमी बनी हुई है। पर्याप्त स्टाफ नहीं होने से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर मनमोहन सिंह चौहान ने देहरादून में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात की। उन्होंने दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित चिकित्सकों के साथ स्टाफ नर्स, अन्य स्वास्थ्य कर्मियों और सफाई कर्मियों की जल्द तैनाती की मांग उठाई। मंत्री ने व्यवस्था का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed