{"_id":"615c351e8ebc3e0de3495fd4","slug":"headless-district-excise-department-utter-kashi-news-drn3924595200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुखिया विहीन जिला आबकारी विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुखिया विहीन जिला आबकारी विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में सबसे अधिक राजस्व देने वाला आबकारी विभाग मुखिया विहीन चल रहा है। इतना ही नहीं विभाग में अधिकारियों के साथ कर्मचारियों का भी टोटा बना हुआ है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कार्यों में देरी न हो इसके पूरे प्रयास किए जाते हैं।
आबकारी विभाग विभाग प्रतिवर्ष 63 करोड़ का राजस्व देता है। बावजूद इसके यहां न तो मुखिया है और न ही अधिकारी व कर्मचारी। जिला आबकारी अधिकारी के अलावा यहां निरीक्षकों के दो पद भी रिक्त हैं, जबकि उपनिरीक्षक के दो पदों के सापेक्ष एक ही तैनात हैं। इसके अलावा विभाग में चार हैड कांस्टेबल के पद स्वीकृत हैं, जिनमें से एक भी तैनात नहीं है। अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे आबकारी विभाग के अधीन जनपद में 17 दुकानें हैं। जनपद की व्यवस्था मात्र दो निरीक्षकों के भरोसे है। प्रभारी जिला आबकारी विभाग के ओम प्रकाश का कहना है कि जनपद में चार निरीक्षकों के सापेक्ष दो ही निरीक्षक तैनात हैं। इसके अलावा उपनिरीक्षक व हैड कांस्टेबल के पद भी रिक्त हैं। जिला आबकारी अधिकारी का पद भी रिक्त है। विभागीय कार्यों में कोई देरी न हो इसके पूूरे प्रयास किए जाते हैं।