फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Harshil bridge in danger, heavy vehicles banned

खतरे में हर्षिल पुल, भारी वाहनों पर रोक

Tue, 13 Jul 2021 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Harshil bridge in danger, heavy vehicles banned
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हर्षिल घाटी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले एकमात्र वैली ब्रिज पर खतरा मंडरा रहा है। पास ही मोटरपुल के लिए हो रही खोदाई के कारण वैली ब्रिज के एबटमेंट में दरारें आ गई हैं। मंगलवार देर शाम प्रशासन ने पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। यदि इस पुल पर आवाजाही बाधित हुई तो हर्षिल समेत कई क्षेत्रों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट जाएगा। प्रशासन का कहना है कि लोनिवि को सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा उपाय पूरे होने तक नए पुल का काम रोक दिया गया है।
विज्ञापन

हर्षिल में भागीरथी नदी पर आरसीसी पुल का निर्माण शुरू किया गया है। दो-तीन माह पहले पुुराने वैली ब्रिज के निकट नए पुल की नींव के लिए खोदाई की गई थी। कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे खोदाई के कारण बने गड्ढों से वैली ब्रिज के नीचे कटाव शुरू हो गया है और एबटमेंट पर दरारें उभर आई हैं। यह दरारें भू-कटाव के कारण लगातार बढ़ती जा रही हैं। ग्राम प्रधान हर्षिल दिनेश रावत, आपदा राहत जनमंच के माधवेंद्र रावत, अरविंद बुटोला, बिशन सिंह बुटोला, जगमोहन बिष्ट ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने नए पुल के निर्माण के लिए खोदाई तो करवा दी, लेकिन पुराने पुल की सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए। दरारें आने से पुल के ढहने की आशंका बनी हुई है। माधवेंद्र रावत ने कहा कि पुल पर आवाजाही बंद हुई तो हर्षिल, ग्राम मुखबा, बगोरी और आर्मी कैंप का उत्तरकाशी से संपर्क कट सकता है। साथ ही पीएनबी बैंक समेत कुछ होटलों को भी खतरा हो सकता है। वहीं स्वास्थ्य, बैंकिंग, पुलिस, उद्यान, पटवारी चौकी आदि सेवाओं के लिए हर्षिल पर निर्भर जसपुर, पुराली, सुक्की व धराली के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। माधवेंद्र ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में 15 दिन पूर्व ही सूचित कर दिया गया था। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उधर, प्रशासन ने देर शाम पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

------
हर्षिल मास्टर प्लान के काम भी होंगे प्रभावित
हर्षिल को मास्टर प्लान के तहत विकसित करने के लिए पेंटिंग, लाइटें व रास्तों पर कोबाल्ट पत्थर बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए निर्माण सामग्री और मजदूरों का आवागमन पुराने पुल से ही होता है। पुल को नुकसान पहुंचने से मास्टर प्लान के काम भी प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पुल की सुरक्षा के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। पुराने पुल की सुरक्षा के उपाय शुरू कर दिए गए हैं। इसीलिए अभी नए पुल निर्माण कार्य पर रोका गया है।
-देवेंद्र नेगी, एसडीएम भटवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed