फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Happiness in the meeting of District Planning

जिला योजना की बैठक में हुआ हंगामा

Tue, 16 May 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Tue, 16 May 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
Happiness in the meeting of District Planning
Incharge Minister Madan Kaushik - फोटो : amarujala.

जिला योजना एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हंगामे के साथ शुरू हुई। नियोजन समिति के सदस्यों ने पिछले वित्तीय वर्ष में विकास कार्यों में ब्यूरोक्रेसी के हावी होने और अधिकारियों पर मनमर्जी से काम करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


इस पर प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने अधिकारियों को विगत वित्तीय वर्ष में योजनाओं पर किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट जिला योजना समिति के सदस्यों को देने के निर्देश दिए। अंत में प्रभारी मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में किए जाने वाले विकास कार्यों के लिए 5374.68 लाख रुपये का बजट अनुमोदित किया।
विज्ञापन



मंगलवार को जिला सभागार में जिला प्रभारी एवं कबीना मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में जिला योजना एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई, जिसमें समिति के कुछ सदस्यों ने सीट पर खड़े होकर विगत वित्तीय वर्ष के कार्यों पर नाराजगी दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीसी सदस्य जोगेंदर रावत ने कहा कि वर्ष 2014-15 में 55 करोड़ के जिला योजना के बजट में से 43 करोड़ अधिकारियों ने अपनी मर्जी से योजनाएं स्वीकृत की। इस पर डीपीसी मेंबर को हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी थी।

पुरोला से जिला पंचायत सदस्य दीपक बिजल्वाण ने कहा कि अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ काम करना चाहिए। कुलदीप बिष्ट ने पटारा गांव में पेयजल समस्या, मंगला राणा ने सड़क नहीं होने की समस्या बताई।


इस दौरान टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक गंगोत्री गोपाल रावत, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, पुरोला विधायक राजकुमार, डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ उदय सिंह राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed