फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Hanuman Jayanti was celebrated with great enthusiasm

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई हनुमान जयंती

Fri, 22 Apr 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Fri, 22 Apr 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti was celebrated with great enthusiasm
हनुमान जयंती - फोटो : amarujala

जनपद में हनुमान जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। नगर में भव्य शोभा यात्रा निकालकर मंदिर पर नई ध्वजा चढ़ाई गई। इस अवसर पर हुई शंख प्रतियोगिता में अरविंद भट्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन


हनुमान जयंती पर जिला मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए थे। पूर्वाह्न 11 बजे मंदिर से शुरू हुई ध्वज शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मणिकर्णिका घाट पहुंची। यहां पुराने ध्वज को गंगा भागीरथी में विसर्जित कर नया ध्वज चढ़ाया गया।
विज्ञापन


सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना के साथ श्रद्धालुओं ने ध्वज पर श्रीफल बांधे। इसके बाद मंदिर पहुंचकर नए ध्वज का आरोहण किया गया। शोभा यात्रा के दौरान पूरा नगर बजरंग बली के नारों से गूंज गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर परिसर में आयोजित शंख ध्वनि प्रतियोगिता में श्रद्धालु शामिल हुए। इसमें अरविंद भट्ट प्रथम, हरीश नौटियाल दूसरे तथा अतुल भट्ट तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर जिला जज राजेंद्र सिंह, पालिका अध्यक्ष जयेंद्री राणा, सूरतराम नौटियाल, जयेंद्र पुरी, अशोक सेमवाल, शंभू प्रसाद, शिव प्रसाद, रामचंद्र सिंह, विजय प्रकाश भट्ट, सुभाष नौटियाल, सुशील कुमार, ब्रह्मानंद नौटियाल, मोहन आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed