फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Green Film Festival inaugurated in Uttarkashi

उत्तरकाशी में हरित फिल्म महोत्सव का शुभारंभ

Thu, 25 Feb 2021 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Green Film Festival inaugurated in Uttarkashi
सिक्योर हिमालय परियोजना के तहत बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट ऑडिटोरियम में दो दिवसीय हरित फिल्म महोत्सव का उद्घाटन डीएम मयूर दीक्षित ने किया। उद्घाटन सत्र में स्कूली बच्चों को लद्दाख के हेमिस नेशनल पार्क में स्नो लेपर्ड पर तैयार ‘द रिटर्न ऑफ द शान’ फिल्म दिखाई गई। महोत्सव के दौरान पीजी कॉलेज, निम, केंद्रीय विद्यालय और आईटीबीपी में भी पर्यावरण संबंधी फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

सामाजिक संस्था सीएमएस वातावरण की पहल पर आयोजित महोत्सव का शुभारंभ करते हुए डीएम ने कहा कि उत्तरकाशी पर्यावरण के क्षेत्र में देश के शीर्ष पांच जिलों में शामिल है। यहां 88 प्रतिशत भू-भाग वनाच्छादित है। उन्होंने छात्रों से गणित व विज्ञान की तरह पर्यावरण संरक्षण पर भी मॉडल तैयार करने की अपील की। डीएम ने महोत्सव में अधिक से अधिक छात्रों को स्नो लैपर्ड व पर्यावरण से संबंधित फिल्में दिखाने की बात कही। महोत्सव में छात्रों के लिए क्विज व ड्राइंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता तथा मीडिया के लिए कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप निदेशक गंगोत्री नेशनल पार्क आर्यन श्रीवास्तव, एडीएम तीर्थपाल सिंह, डीजी सीएमएस वातावरण डा. वसंती राव, सीनियर मैनेजर आनंद झा, उम्मेद सिंह धाकड़, रिलायंस फाउंडेशन के कमलेश गुरुरानी, नीति शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed