फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Government High School, Gangad: Dilapidated Building and Shortage of Teachers

राजकीय हाईस्कूल गंगाड़ : जर्जर भवन और शिक्षकों का अभाव

Thu, 14 May 2026 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 14 May 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Government High School, Gangad: Dilapidated Building and Shortage of Teachers
टूटी खिड़कियों के बीच पढ़ने को मजबूर हैं बच्चे
विज्ञापन




उत्तरकाशी। जनपद के दूरस्थ राजकीय हाईस्कूल गंगाड़ में वर्षों से मुख्य विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। साथ ही छात्र-छात्राओं को जर्जर भवन में सीमित कक्षों में पठन-पाठन की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिक्षा विभाग से पत्राचार किया गया लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है।

मोरी विकासखंड के गंगाड़ गांव के ग्राम प्रधान सैन सिंह ने बताया कि उनके गांव के राजकीय हाईस्कूल में छात्र-छात्राओं की संख्या करीब 60 है। अच्छी छात्रसंख्या होने के बावजूद वहां पर सुविधाओं को अभाव है। गणित, अंग्रेजी और संस्कृत जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों की तैनाती वर्षों से नहीं हो पाई है। इसका असर परीक्षा परिणाम पर भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन




साथ ही वर्षों पुराने जर्जर भवन में छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। खिड़कियां टूटी है तो टिनशेड कभी भी गिर सकता है। स्थिति इतनी दयनीय है कि छात्र-छात्राओं के शौचालय की भी उचित व्यवस्था नहीं है। सैन सिंह ने बताया कि इस संबंध में गांव में एक माह पूर्व हुए बहुद्देशीय शिविर में भी जिला प्रशासन को अवगत करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शैलेंद्र अमोली का कहना है कि विद्यालय में पांच के सापेक्ष तीन शिक्षक तैनात हैं। जल्द ही वहां पर अन्य शिक्षकों की तैनाती के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed