फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Government committed to connect every village by road

प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ने के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री

Wed, 10 Feb 2021 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Government committed to connect every village by road
मोरी में विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते सीएम त्रिवेंद्र रावत। - फोटो : UTTER KASHI
मोरी पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि सरकार उत्तराखंड के प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ने के लिए संकल्पबद्ध है। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में 121 सड़कों के निर्माण के लिए 865 करोड़ स्वीकृत किए हैं। भाजपा सरकार ने राज्य में 127 पुल स्वीकृत कर इन पर कार्य शुरू करा दिया है। उन्होंने मोरी में 28.92 करोड़ लागत की योजनाओं का लोकार्पण व 17.46 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह सीएम त्रिवेंद्र रावत हेलीकॉप्टर से मोरी पहुंचे। यहां आयोजित समारोह को उन्होंने कहा कि सड़कों से ही दूरस्थ क्षेत्रों के विकास के रास्ते खुलते हैं। सीएम ने जल संस्थान के अधिकारियों को नदियों के आसपास बसे गांवों में नदियों से पेयजल आपूर्ति का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत, पुरोला विधायक राजकुमार विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, राज्य मंत्री जगवीर भंडारी, पूर्व विधायक मालचंद, बड़कोट की पालिकाध्यक्ष अनुपमा रावत, पुरोला के नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी, मोरी के ब्लाक प्रमुख बचन पंवार, दुर्गेश लाल, डीएम मयूर दीक्षित, एसपी मणिकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे। संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान ने किया। मोरी से कार द्वारा हनोल पहुंचकर सीएम ने महासू देवता के दर्शन और पूजा-अर्चना की। यहां से सीएम त्यूणी देहरादून प्रस्थान कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम थपथपाई अधिकारियों की पीठ
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने मंच से ही जिले के अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ उठाने में जनपद में पहले स्थान पर है। मनरेगा के तहत भी सौ दिन में सबसे अच्छा काम जिले में हुआ है। जिले में सर्वाधिक 4882 लोगों ने मनरेगा में सौ दिन का रोजगार किया। सरकार ने मनरेगा में कार्यदिवस सौ से बढ़ाकर 150 कर दिए हैं।
इन योजनाओं का किया लोकार्पण
सीएम ने मैंद्रथ-भंक्वाड़ मोटर मार्ग पर पुल, पुरोला एवं मोरी में ट्रांजिट हॉस्टल, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंकोली एवं गढ़ खाटल का सुदृढ़ीकरण, खरसाड़ी-जीवाणू मोटर मार्ग एवं पुल, खोदी लिवाड़ी के निकट सूपिन नदी पर पैदल पुल, रिखाऊं खड्ड से रिखाऊं गांव तक सड़क का लोकार्पण किया।
इन योजनाओं का किया शिलान्यास
सीएम ने देवजानी गांव में पैदल पुलिया, देवती-ठडियार, सुनाली-निचला देवरा एवं गुंदियाटगांव से रामा मोटरमार्ग के डामरीकरण, त्यूणी-पुरोला-नौगांव मोटर मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं नाली निर्माण, ढकाड़ा मोटर मार्ग पर पुलिया निर्माण, गुंदियाटगांव मोटर मार्ग के चौड़ीकरण एवं डामरीकरण, प्राथमिक विद्यालय बीफ एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवजानी का भवन निर्माण, मुसई-सट्टा मोटर मार्ग पर पुल निर्माण, कलासी-बिंगसारी मोटर मार्ग, बेगल मोटर मार्ग तथा जखोल-लिवाड़ी मोटर मार्ग पर पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

सीएम द्वारा की गई घोषणाएं
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने मोरी में जनसभा को संबोधित करते हुए मोरी में राजकीय महाविद्यालय खोलने, मोरी-नैटवाड़-सांकरी मोटर मार्ग के डामरीकरण, गुराड़ी-पेंसर मोटर मार्ग निर्माण, यमुना नदी से बजलाड़ी आदि गांव के लिए पेयजल योजना, पांच विद्यालयों के भवन निर्माण, मोरी अस्पताल के सुदृढ़ीकरण की घोषणा की। साथ ही लिवाड़ी एवं कासला में बाढ़ नियंत्रण कार्य के लिए डीएम से रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed