फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Government accused of adopting double standards

सरकार पर दोहरे मानक अपनाने का आरोप

Mon, 06 Sep 2021 10:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Government accused of adopting double standards
यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने चारधाम यात्रा पर रोक को लेकर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एक ओर लोगों को यात्रा करने से रोका जा रहा है, वहीं अधिकारी-कर्मचारी यमुनोत्री धाम सहित अन्य धामों की यात्रा पर आ जा रहे हैं।
विज्ञापन

यमुनोत्री धाम की पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, महावीर पंवार आदि ने कहा कि एक ओर शासन-प्रशासन कोविड के कारण कोर्ट का हवाला देकर स्थानीय लोगों को धामों की यात्रा नहीं करने दे रहा है, वहीं दूसरी ओर बीते रोज भी वन विभाग पुरोला सहित आधा दर्जन वनकर्मी यमुनोत्री धाम गए थे। प्यारे लाल उनियाल ने कहा कि उनके यजमान मुंबई से आए थे। यमुनोत्री जाने से मना करने पर खरसाली स्थित यमुना मंदिर के दर्शन कर लौट गए। इधर, बड़कोट थाने के प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता है। नियम सभी के लिए एक हैं। स्थानीय और विभागीय दोनों तरह के लोगों के लिए यमुनोत्री धाम जाने पर मनाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed