फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   GIC Jibya should be named as it is

जीआईसी जिब्या का नाम यथावत ही रखा जाए

Wed, 01 Jul 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
GIC Jibya should be named as it is
जीआईसी जिब्या कोटधार का नाम महिमानंद नौटियाल के नाम पर किए जाने पर क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने आपत्ति जताई है। उन्होंने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर विद्यालय का नाम पूर्व की भांति राइंका जिब्या कोटधार ही रखने की मांग की है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने राइंका जिब्या कोटधार का नाम महिमानंद नौटियाल के नाम पर करने की घोषणा की थी। तभी से बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि निजी स्वार्थों के चलते विद्यालय का नामकरण कराया जा रहा है। इसके लिए विद्यालय स्तर से तैयार किए गए प्रस्ताव में महिमानंद नौटियाल को पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं समाजसेवी बताते हुए उनके नाम पर विद्यालय का नामकरण करने का प्रस्ताव दिया गया, जबकि न तो वे कभी ब्लाक प्रमुख रहे और न ही विद्यालय के लिए जमीन दान करने वालों में उनका नाम है। ज्ञापन पर सुनील, ब्लाक प्रमुख वंदना देवी, ज्येष्ठ उपप्रमुख कुलदीप राणा, रजनी देवी, जमुना, ललिता, उर्मिला, राजकुमारी, कलावती, मंजू, योगिता सहित कई के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed