फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Get 40 percent subsidy on agricultural implements

कृषि यंत्रों पर मिलता है 40 प्रतिशत अनुदान

Sun, 01 May 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Sun, 01 May 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Get 40 percent subsidy on agricultural implements
कृषि निदेशक - फोटो : amarujala

कृषि निदेशक गौरीशंकर ने रवाईं घाटी में कृषि विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निदेशक ने 90 फीसदी अनुदान पर आवंटित कृषि यंत्रों में राज्य सेक्टर से मिलने वाला 40 प्रतिशत अनुदान शीघ्र मुहैया कराने की बात कही।

विज्ञापन


शनिवार को रवाईं घाटी पहुंचे कृषि निदेशक ने नौगांव, पुरोला और मोरी ब्लाक में कृषि विभाग की ओर से संचालित योजनाओं तथा बीज भंडारों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि एकीकृत जल संभरण योजना में डंडाल गांव में सिंचाई टैंक, मछली पालन, मुर्गी पालन, फल पौध रोपण, जैविक खेती हेतु बर्मी कंपोस्ट, मोरी ब्लाक के ननाई में सुरक्षा दीवार लगाकर 20 हेक्टेयर कृषि भूमि का संरक्षण किया गया।
विज्ञापन


पुरोला के स्यालुका में 322 मीटर घेरबाड़, गुंदियाटगांव में एकीकृत राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत सिंचाई टैंक का निर्माण किया गया। विभाग की ओर से नौगांव में 42 हेक्टेयर जमीन पर 130 किसानों के साथ बीएल-616 प्रजाति के गेहूं बीज प्रदर्शन से अच्छी फसल उत्पादन की जानकारी दी गई। इस मौके पर संयुक्त कृषि निदेशक जैविक डा. एके वर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी महिधर तोमर, सूरजमणि सती, आर प्रसाद, आशाराम वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed