फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   German tourist's unique initiative for environmental protection

पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता जागरुकता के लिए जर्मन पर्यटक की अनूठी पहल

Sat, 19 Oct 2019 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
German tourist's unique initiative for environmental protection
पुरोला उत्तरकाशी में सफाई अभियान चलाकार स्चछता का संदेश देता जर्मन नागरिक थॉमस हैनरिक। - फोटो : UTTER KASHI
पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश फैलाने के लिए एक जर्मन नागरिक ने अनूठी पैदल यात्रा आरंभ की है, जिसके तहत वह विभिन्न देशों में जाकर अजैविक कूड़े की सफाई कर रहा है। अपनी इस यात्रा के क्रम में यह विदेशी नागरिक बीते दो सप्ताह से पुरोला ब्लॉक में सफाई अभियान चला रहा है।
विज्ञापन

जर्मनी के सामाजिक कार्यकर्ता थॉमस हैनरिक (55) ने पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता का संदेश फैलाने के लिए अभियान शुरू किया है, जिसके लिए वह बीते सात सालों से विभिन्न देशों में पैदल यात्रा कर सफाई अभियान चला रहे हैं। अपनी इन यात्राओं के तहत वह अभी तक करीब 20 हजार 300 किमी का पैदल सफर कर आस्ट्रेलिया, हंगरी, रोमानिया, इजराइल, तुर्की, लेबनान, नेपाल सहित 16 देशों में सफाई अभियान चला चुके हैं। इसी क्रम में वह अब भारत के भ्रमण पर हैं, जिसके तहत जयपुर, पंजाब, लद्दाख, कश्मीर, हिमाचल, यूपी आदि प्रदेशों की यात्रा करते हुए वे उत्तरकाशी जिले के पुरोला ब्लॉक में पहुंचे हैं। जहां बीते दो सप्ताह से वह गांव-गांव जाकर गाड़-गदेरों, वन क्षेत्रों व सड़क किनारे फैले अजैविक कूड़े की सफाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला से हुई बातचीत में थॉमस हैनरिक ने बताया कि अपने इस अभियान के दौरान उन्होंने अभी तक उत्तरकाशी की रर्वाइं घाटी व टौंस घाटी के आराकोट, त्यूणी, मोरी, पुरोला आदि क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि आम जनता की सहभागिता के बिना स्वच्छता अभियानों को सफल नहीं बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed