फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Gather facilities at polling stations in ten days: DM

मतदान केंद्रों पर दस दिन में जुटाएं सुविधाएं : डीएम

Mon, 12 Feb 2024 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 06:48 PM IST
विज्ञापन
Gather facilities at polling stations in ten days: DM
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की कमी को दूर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों की वर्तमान स्थिति का ब्यौरा मांगते हुए सभी कमियों को दस दिनों में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को जिला सभागार में डीएम ने निर्वाचन संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में जिले में 53 मतदान केंद्रों पर 50 फीसदी से कम मतदान हुआ था। उन्होंने ऐसे सभी मतदान केंद्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए संबंधित क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से केंद्रों का दौरा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने निर्वाचन संबंधी बैठकों में सभी अधिकारियों से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर फर्नीचर, बिजली, पानी, शौचालय व रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में एडीएम रजा अब्बास, एसडीएम बृजेश तिवारी, मुकेश चंद रमोला, नवाजिश खालिक, सीएओ जेपी तिवारी, डीआरडीए पीडी रमेश चंद्र, महाप्रबंधक उद्योग केंद्र शैली डबराल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed