{"_id":"6a577f3483786ffd9301b74a","slug":"gas-supply-system-collapses-in-kamad-many-consumers-return-empty-handed-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-121117-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: कमद में गैस आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त, कई उपभोक्ता लौटे खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: कमद में गैस आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त, कई उपभोक्ता लौटे खाली
Wed, 15 Jul 2026 06:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 15 Jul 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
पर्याप्त सिलिंडर नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश
ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी
उत्तरकाशी। विकासखंड डुंडा के कमद क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति एक बार फिर अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई। सिलिंडर का ट्रक गांव तक पहुंचने के बावजूद दर्जनों उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर नहीं मिल सका जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। घंटों इंतजार के बाद कई परिवारों को बिना सिलिंडर के ही लौटना पड़ा।
ग्राम प्रधान कमद भरत सिंह चौहान ने बताया कि कमद क्षेत्र सात गांवों का प्रमुख वितरण केंद्र है जहां हर बार बड़ी क्षमता वाला ट्रक भेजा जाता था। इससे अधिकांश उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलिंडर मिल जाते थे लेकिन इस बार विभागीय एजेंसी ने छोटे वाहन से गैस आपूर्ति कराई जिससे सिलिंडरों की संख्या जरूरत के मुकाबले काफी कम रही। परिणाम स्वरूप दर्जनों उपभोक्ता गैस से वंचित रह गए।
ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में गैस सिलिंडर ही भोजन बनाने का मुख्य साधन है। ऐसे में समय पर गैस नहीं मिलने से परिवारों के सामने भोजन पकाना मुश्किल हो गया है। कई लोगों को अब अगले वितरण का इंतजार करना पड़ेगा जबकि उनके घरों में गैस पूरी तरह समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने विभाग और गैस एजेंसी से मांग की है कि कमद जैसे बड़े वितरण केंद्रों पर उपभोक्ताओं की संख्या के अनुरूप पर्याप्त सिलिंडर और बड़ी क्षमता वाले वाहन भेजे जाए ताकि किसी भी उपभोक्ता को खाली हाथ न लौटना पड़े। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नियमित और पर्याप्त गैस आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो ग्रामीणों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है।