फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Garhwali dishes prepared in practical examination of home science

गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा में बनाए गढ़वाली व्यंजन

Sun, 06 Mar 2022 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
Garhwali dishes prepared in practical examination of home science
विकासखंड चिन्यालीसौड़ के जीआईसी रौंतल में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के तहत आयोजित गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा में गढ़ भोज को शामिल किया गया। इस दौरान छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गढ़वाली व्यंजन तैयार किए।
विज्ञापन

गढ़भोज के प्रणेता व सामाजिक कार्यकर्ता द्वारिका प्रसाद सेमवाल की पहल पर जीआईसी रौंतल में गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा में गढ़भोज शामिल किया गया था। इस दौरान छात्राओं ने कंडाली (बिच्छू घास) का साग, मंडुवे की रोटी, दाल के पकोड़े, झिंगोरे की खीर, अमेड़ा की चटनी आदि गढ़वाली व्यंजन तैयार किए थे। इस दौरान छात्राओं ने इन व्यंजनों में मौजूद पौष्टिक तत्वों के बारे में भी बताया। द्वारिका सेमवाल ने कहा कि गढ़वाली व कुमाऊंनी व्यंजन विलुप्ति की कगार पर है। युवा पीढ़ी चाइनीज फूड का सेवन अधिक कर रही है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। हमारा प्रयास नई पीढ़ी को इन व्यंजनों से रूबरू कराने के साथ ही बनाने की विधि और महत्ता भी बताना है। यदि सभी विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षा व मध्याह्न भोजन में इसे शामिल किया जाए, तो प्रयास जल्द सफल हो जाएगा। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह ने इसे सार्थक पहल बताया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक गोपाल प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed