फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Gardening can open prosperity Gardening can open doors to prosperity

बागवानी खोल सकती समृद्धि बागवानी खोल सकती समृद्धि के द्वार

Sat, 02 May 2020 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Gardening can open prosperity Gardening can open doors to prosperity
जिले में सेब आदि फलों की बागवानी किसानों के लिए समृद्धि के द्वार खोल सकती है। सेब उत्पादन में अग्रणी जनपद में अभी तक बागवानी की 50 फीसदी संभावनाओं का भी उपयोग नहीं हो पाया है। कोरोना महामारी की वजह से हुआ रिवर्स पलायन और आने वाले मंदी के दौर में रोजगार का संकट जिले में बागवानी की संभावनाओं की ओर इशारा कर रहा है।
विज्ञापन

सेब के अलावा जनपद में आड़ू, खुमानी, पुलम, कीवी, चेरी, नैक्ट्रीन, नाशपाती, अखरोट, बादाम आदि की बागवानी की काफी संभावनाएं हैं। जनपद में अभी तक बागवानी योग्य जमीन का महज 40 से 50 फीसदी ही उपयोग में लाया जा रहा है। जिले की फल पट्टी वाले उपला टकनौर, स्योरी नौगांव और आराकोट बंगाण क्षेत्र में किसान बागवानी से सालाना 2 से 10 लाख रुपये तक कमाते हैं। प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र डा. पंकज नौटियाल का कहना है कि रूट स्टाक तकनीकी से तैयार सेब, आड़ू, नैक्ट्रीन, पुलम, चेरी, नाशपाती, अखरोट की बागवानी दो-तीन साल में ही अच्छा नतीजा दे सकती है। बागवानी के क्षेत्र में कटिंग, प्रूनिंग आदि कार्यों में रोजगार की अच्छी संभावनाएं हैं। सहायक उद्यान अधिकारी एनके सिंह का कहना है कि जिले में बागवानी की अपार संभावनाएं हैं। लोग आगे आएं तो केंद्र पोषित एवं राज्य की बागवानी विकास की योजनाओं की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed