फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Gangotri-Yamunotri Yatra 2023 3.74 lakh devotees visited in 24 days

Gangotri-Yamunotri Yatra 2023: 24 दिन में 3.74 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पिछले चार दिनों से बढ़े यात्री

Wed, 17 May 2023 03:01 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराकशी
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराकशी Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 17 May 2023 03:01 AM IST
सार

मंगलवार को गंगोत्री धाम में अब तक रिकॉर्ड 11,771 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं यमुनोत्री धाम में 9979 यात्री पहुंचे। शुक्रवार से मंगलवार तक यात्रियों की आमद में इजाफा देखने को मिला है।

विज्ञापन
Gangotri-Yamunotri Yatra 2023 3.74 lakh devotees visited in 24 days
दर्शन को जाता श्रद्धालुओं का जत्था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम खुलने के साथ ही पिछले चार दिन से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। यात्रा को शुरू हुए 24 दिन का समय हो चुका है। 24 दिन में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में कुल 3,74,190 श्रद्धालु मां गंगा और यमुना के दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को गंगोत्री धाम में अब तक रिकॉर्ड 11,771 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं यमुनोत्री धाम में 9979 यात्री पहुंचे। शुक्रवार से मंगलवार तक यात्रियों की आमद में इजाफा देखने को मिला है। इन चार दिनों में प्रत्येक दिन यात्रियों की संख्या धामों में नौ हजार के पार पहुंच रही है। 
विज्ञापन


चारधाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरी ने बताया कि अब मौसम भी चारधाम यात्रा के अनुकूल चल रहा है। तो अब गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में और भी इजाफा होगा। पुरी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए एसोसिएशन के लिए चार धामों के जिला होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित चार लोगों के नंबर भी जारी किए गए हैं। जिस पर यात्री किसी भी जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed