फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Gangotri National Park close access in April

गंगोत्री नेशनल पार्क में अप्रैल तक प्रवेश बंद

Mon, 16 Nov 2015 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Mon, 16 Nov 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
चार धाम यात्रा के साथ ही ट्रेकिंग एवं पर्वतारोहण भी इस बार आपदा के साये से उभर कर पटरी पर लौट आया। इस साल गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में पर्यटकों एवं पर्वतारोहियों की खूब चहल पहल रही।
विज्ञापन


अब उच्च हिमालयी क्षेत्र में ठंड शुरू होने पर गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में अगले वर्ष अप्रैल तक के लिए प्रवेश बंद कर दिया गया है।

अगस्त 2012 और जून 2013 की आपदा के बाद सिर्फ चार धाम यात्रा ही नहीं, बल्कि ट्रेकिंग एवं पर्वतारोहण व्यवसाय भी चौपट हो गया था।

इस साल अप्रैल से नवंबर के बीच 13,996 पर्यटक एवं पर्वतारोही गंगोत्री हिमालय क्षेत्र में ट्रेकिंग और पर्वतारोहण के लिए पहुंचे। इसमें 1,312 विदेशी भी शामिल रहे।
विज्ञापन


गंगोत्री हिमालय क्षेत्र की विभिन्न चोटियों पर आरोहण के लिए 12 भारतीय और 14 विदेशी पर्वतारोही दल भी पहुंचे। पहली बार सरकार द्वारा भारत-चीन सीमा से लगी नेलांग घाटी को पर्यटकों के लिए खोले जाने पर करीब सात सौ पर्यटक नेलांग सफारी पर यहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते साल 21 लाख के मुकाबले वन विभाग को इस बार 32,07,924 रुपये राजस्व मिला। गंगोत्री नेशनल पार्क के वन क्षेत्राधिकारी प्रताप पंवार ने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में ठंड शुरू होने पर गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में पर्यटकों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अब अगले साल अप्रैल से ही पर्यटकों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed