{"_id":"6af5c5c3fbe2b1c7a108ddfc","slug":"gangotri-highway-seven-rain-drains-from-sukki-band-to-harshil-pose-a-threat-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-123291-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोत्री हाईवे : सुक्की बैंड से हर्षिल तक सात बरसाती नाले बने खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोत्री हाईवे : सुक्की बैंड से हर्षिल तक सात बरसाती नाले बने खतरा
Thu, 12 Nov 2026 07:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 12 Nov 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
तेजी से गिरता है पहाड़ों से पानी व बोल्डर, जोखिमभरा हो जाता है सफर
सुक्की बैंड की चढ़ाई पर एक नाले के पास सड़क की कंक्रीट भी उखड़ गई है पूरी
उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुक्की बैंड से झाला और हर्षिल के बीच सफर करना बरसात और सर्दियों में जोखिम भरा बना हुआ है। इस हिस्से में करीब सात बरसाती नाले पड़ते हैं जहां पहाड़ों से आने वाला पानी तेज बहाव के साथ मलबा और बड़े बोल्डर सड़क तक पहुंच जाते हैं। वहीं, सुक्की बैंड की चढ़ाई पर एक नाले के पास सड़क की कंक्रीट पूरी तरह उखड़ चुकी है।
स्थिति यह है कि कंक्रीट के नीचे की सरिया बाहर निकल आई है और सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर पानी के बहाव की चपेट में है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहनों के लिए हादसे का खतरा बना है। सुक्की बैंड से झाला और हर्षिल के बीच स्थित नालों पर खड़ी ढलान और तीखे मोड़ के कारण बारिश के दौरान पानी तेजी से बहता है।
अचानक मलबा और बोल्डर गिरने से कई बार यातायात बाधित होने की आशंका रहती है। वहीं, सर्दियों में नालों का पानी सड़क पर जमने से फिसलन भी बढ़ जाती है। मार्ग गंगोत्री धाम के साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। बीआरओ के कमांडर राजकिशोर ने बताया कि गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद यातायात कम होने पर दो-तीन नालों पर मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा। जहां जरूरत होगी वहां ह्यूम पाइप भी डाले जाएंगे। क्षतिग्रस्त हिस्सों में पहले की तरह पीसीसी (सीमेंट कंक्रीट) का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब एक महीने के भीतर इन स्थानों को दुरुस्त करने का लक्ष्य है।