फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Gangotri highway Kanvd two thousand passengers stranded

गंगोत्री हाईवे पर दो हजार कांवड़ यात्री फंसे

Sat, 30 Jul 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sat, 30 Jul 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन

 हेलगूगाड और गंगनानी में बृहस्पतिवार रात से गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध रहने से समस्या गहराती जा रही है। गंगनानी से गंगोत्री की ओर साढ़े तीन सौ से अधिक छोटे-बड़े वाहनों में करीब दो हजार कांवड़ यात्री फंसे हुए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि सड़क खुलने में देरी के चलते दिल्ली, गुड़गांव और मेरठ आदि स्थानों पर शिवालयों में जलाभिषेक की स्थिति न बनते देख कांवड़ यात्री बेचैन हैं।

गंगनानी के छोटे से बाजार में खाद्य सामग्री आदि न मिलने से कावंड़ियों को भूखे पेट रात गुजारनी पड़ रही है। बीआरओ एवं प्रशासन के लचर इंतजामों के चलते कांवड़ यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


28 जुलाई को कावंड़िए उत्तरकाशी से 159 मोटरसाइकिल, 68 ट्रक-टैंपो और कुछ बस हल्के वाहनों में गंगाजल लेने गंगोत्री धाम गए थे। 27 जनवरी को भी कुछ कांवड़िए अपने वाहनों के साथ गंगोत्री में ही रुके हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 की शाम को हेलगूगाड में भारी भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध होने से ये लोग वाहनों समेत गंगोत्री की ओर फंस गए। 29 जुलाई की दोपहर में हेलगूगाड से करीब छह किमी गंगोत्री की ओर गंगनानी में भी भूस्खलन सक्रिय होने से यहां भी यातायात ठप हो गया। अब कुछ वाहन हेलगूगाड और गंगनानी के बीच गंगोत्री की ओर फंसे हुए हैं।

नाकाफी हैं सड़क खोलने के प्रयास
उत्तरकाशी।
मेरठ से आए अंकित बंसल, अरुण, मनोज, अजय और गोपाल आदि कांवड़ यात्रियों का कहना है कि उन्हें 31 जुलाई की रात को अपने शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचना था।


यहां सड़क खोलने के प्रयास खानापूर्ति वाले अंदाज में चल रहे हैं। हुर्री की प्रधान राखी रावत का कहना है कि यातायात बहाली को लेकर बीआरओ एवं प्रशासन गंभीर नहीं है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed