फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Gangotri highway closed, Yamunotri route open.

गंगोत्री हाईवे बंद, यमुनोत्री मार्ग खुला

Fri, 10 Mar 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Fri, 10 Mar 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को भी मौसम खराब रहा। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी जारी रही। निचले इलाकों में दोपहर बाद रिमझिम बारिश शुरू हुई। उधर, गंगोत्री हाईवे पर सुक्खी से आगे बर्फबारी के कारण अभी भी यातायात बहाल नहीं हो सका है, जबकि यमुनोत्री हाईवे पर यातायात पूरी तरह से सुचारु है।

विज्ञापन


यमुनोत्री हाईवे पर जानकीचट्टी से आगे शुक्रवार सुबह नौ बजे यातायात बहाल हुआ। राडी टॉप से आगे हल्की बर्फबारी जारी है। गंगोत्री हाईवे पर यातायात सुचारु नहीं हो पाया है। सुक्खी से आगे भारी बर्फबारी और बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे पर दो दिनों से यातायात ठप है। इसके चलते क्षेत्र के दर्जनों गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है।
विज्ञापन


बदरी-केदार में बर्फबारी जारी
गोपेश्वर/केदारनाथ।
बदरीनाथ और केदारनाथ में शुक्रवार को भी बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। चमोली जिले में शुक्रवार को भी बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, औली, गोरसों बुग्याल सहित जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रही, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। सुबह दस बजे तक आसमान में बादलों और सूर्यदेव के बीच लुकाछिपी चलती रही, लेकिन दोपहर एक बजे से अचानक मौसम बदला और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम में आए बदलाव से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के चलते होली के लिए सजे बाजारों में भी सुनसानी छाई रही। बर्फबारी के चलते बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे अवरुद्ध हो गया है। जोशीमठ-औली मोटर मार्ग पर भी बर्फ में वाहन फिसल रहे हैं।



उधर, केदारनाथ धाम में शुक्रवार दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई। इससे पूर्व सुबह से मौसम ठीक था। दोपहर को कुछ देर धूप भी खिली, जबकि रुद्रप्रयाग सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद कुछ देर के लिए मौसम सुधरा, लेकिन शाम छह बजे से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। ऊखीमठ में रिमझिम बारिश हुई, जिससे ठंड बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed