{"_id":"579b8acf4f1c1b356521ea53","slug":"gangotri-highway-blocked-by-landslides","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Fri, 29 Jul 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगह-जगह भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे समेत तमाम आंतरिक सड़कों पर यातायात प्रभावित हो रहा है। यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड में भारी जोखिम के चलते वाहनों को खाली कर पास कराया जा रहा है। हेलगूगाड में गंगोत्री हाईवे बृहस्पतिवार शाम से अवरुद्ध है। जिले की 16 आंतरिक सड़कें भी भूस्खलन से अवरुद्ध हैं।
विज्ञापन
बीते दिनों पालीगाड में यमुना नदी के उफान से यमुनोत्री हाईवे का करीब ढाई सौ मीटर हिस्सा तबाह हो गया था। राजमार्ग खंड ने एक दिन के भीतर ही यहां यातायात बहाल तो कर लिया, लेकिन भारी वाहनों की आवाजाही अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। फिलहाल यहां हल्के वाहन भी खाली कराकर पास कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इधर गंगोत्री हाईवे शुक्रवार सुबह पांच बजे लालढांग में भारी भूस्खलन से अवरुद्ध हुआ। बीआरओ ने यहां सुबह साढ़े सात बजे यातायात बहाल कर लिया। इससे आगे हेलगूगाड में बृहस्पतिवार रात से यातायात अवरुद्ध है। यहां भूस्खलन का दायरा बढ़ने से हुर्री गांव के साथ ही गर्म पानी के कुंड पर भी खतरा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन