फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Gangotri dham temple doors to close on november 10 at 12:05 PM for winter Uttarakhand news

उत्तराखंड: दस नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट, फिर मुखबा में होंगे मां गंगा के दर्शन

Mon, 19 Oct 2026 12:10 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी। Published by: Renu Saklani Updated Mon, 19 Oct 2026 12:10 PM IST
सार

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में इस वर्ष की चारधाम यात्रा समापन की ओर है। शारदीय नवरात्र की नवमी पर मंदिर समिति ने कपाट बंद करने की तिथि और शुभ मुहूर्त तय किया। इसके बाद अगले छह माह तक श्रद्धालु मुखबा गांव में मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन
Gangotri dham temple doors to close on november 10 at 12:05 PM for winter Uttarakhand news
गंगोत्री धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आगामी 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। शारदीय नवरात्र के नवमी पर्व पर गंगोत्री मंदिर समिति ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कपाट बंद होने की तिथि और शुभ मुहूर्त निर्धारित किया। कपाट बंद होने के साथ ही गंगोत्री धाम में इस वर्ष की चारधाम यात्रा का समापन हो जाएगा। इसके बाद अगले छह माह तक श्रद्धालु मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा गांव में दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन


गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि मंगलवार 10 नवंबर को अन्नकूट और गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:05 बजे गंगोत्री धाम के कपाट बंद किए जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मुखबा गांव के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी, सेना के बैंड की मधुर धुनों और मां गंगा के जयकारों के बीच डोली की विदाई होगी। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर को भैया दूज के पावन पर्व पर मां गंगा की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा पहुंचेगी। यहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार मां गंगा की पूजा-अर्चना की जाएगी। शीतकाल के दौरान गंगोत्री धाम के कपाट बंद रहने के कारण श्रद्धालु मुखबा स्थित मां गंगा के मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed