फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Gangotri and Yamunotri highway, including five connecting routes blocked

भूस्खलन के चलते गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे सहित पांच संपर्क मार्ग रहे बाधित 15-39-39

Sun, 04 Aug 2019 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Gangotri and Yamunotri highway, including five connecting routes blocked
शनिवार रात को बारिश होने से रविवार को यमुनोत्री हाईवे सहित जिले के पांच संपर्क मार्ग घंटों अवरुद्ध रहे। शनिवार देर रात अवरुद्ध हुए गंगोत्री हाईवे पर रविवार तड़के यातायात बहाल कर लिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि बीते कई दिनों से जिले में रुक-रुक कर बारिश होने से जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। इसी क्रम में शनिवार रात करीब आठ बजे भटवाड़ी ब्लॉक में सुनगर के पास भारी बोल्डर गिरने से गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध हो गया। रात में यातायात पर रोक के चलते लोगों को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। बीआरओ ने रविवार तड़के चार बजे तक बोल्डर हटाकर यहां यातायात बहाल कर दिया। दूसरी ओर, ओजरी गांव के निकट हुए भूस्खलन के कारण यमुनोत्री हाईवे भी देर रात अवरुद्ध हो गया। यहां एनएच कर्मचारियों ने रविवार सुबह करीब सात बजे तक मलबा हटाकर यातायात सुचारु करा दिया। इसके अलावा रविवार को दिखोल-पंचाणगांव, चिवां-मोंडा, खालसी-बिंगसारी व कुंसाला-कुपड़ा मोटर मार्ग भी जगह-जगह भूस्खलन होने के कारण अवरुद्ध हुए, जिससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि संबंधित विभागों ने उक्त सभी मार्गों को दोपहर तक सुचारु कर दिया। वहीं, विगत 27 जुलाई को हुए भूस्खलन के कारण धौंतरी-ठांडी मोटर मार्ग पर आठ दिनों के बाद भी बड़े वाहनों की आवाजाही बहाल नहीं हो सकी है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार उक्त मोटर मार्ग को 6 अगस्त तक सुचारु किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed