फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Fury among villagers for charging double rent

दोगुना किराया वसूलकर भी नियम से अधिक सवारी बैठा रहे टैक्सी व बस संचालक, जनता में रोष

Sun, 02 Aug 2020 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Fury among villagers for charging double rent
बड़कोट (उत्तरकाशी)। दोगुना किराया वसूलने के बावजूद टैक्सियों व बसों में नियम से अधिक सवारियां बैठाने से जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। टैक्सी एवं बस संचालकों के मनमाने रवैसे पर स्थानीय जनता ने रोष व्यक्त किया है। आक्रोशित लोगों ने नियमों के उल्लंघन से कोरोना संक्रमण की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मदन जोशी, गोपाल सिंह, राम प्रसाद, महावीर सिंह, जयेंद्र सिंह, दिनेश डोभाल, उत्तम सिंह, प्रदीप सिंह आदि लोगों का कहना है कि जब टैक्सी एवं बस संचालक दोगुना किराया वसूल रहे हैं, तो उन्हें मानक के अनुसार क्षमता से आधी सवारियां ही बैठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। थानाध्यक्ष डीएस कोहली ने कहा कि टैक्सी व बसों में नियम के अधिक सवारी बैठाना गलत है। चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed