फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Fury among guerrillas due to non-availability of names in the list

Uttarkashi News: सत्यापन सूची में नाम नहीं होने से गुरिल्लाओं में रोष

Sun, 18 Dec 2022 05:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Fury among guerrillas due to non-availability of names in the list
प्रशिक्षित गुरिल्लाओं के सत्यापन सूची में अधिकांश के नाम नहीं होने पर उन्होंने रोष जताया। उन्होंने शीघ्र सूची में जनपद के सभी गुरिल्लाओं का नाम अंकित न करने पर 28 दिसंबर को सांकेतिक चक्काजाम की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के माध्यम से जिन लोगों ने सशस्त्र सैन्य प्रशिक्षण लिया था। उनका पूर्व में 2011 व 2015 में भी एसएसबी द्वारा उत्तराखंड शासन के माध्यम से सत्यापन कराया गया था लेकिन इस समय किए जा रहे सत्यापन सूची में अधिकांश प्रशिक्षित गुरिल्लाओं के नाम नहीं है। संगठन ने एसडीएम के माध्यम से महानिदेशक शस्त्र सीमा बल पूर्वी खंड नई दिल्ली को ज्ञापन भेजा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विक्रम रावत, पुरोला शाखा के अध्यक्ष एलम सिंह पंवार, बड़कोट के जयेंद्र रावत, बृह्मखाल के महावीर रावत, केशव बिजल्वाण, गंभीर चौहान, गोविंद नौटियाल, अमीचंद शाह, विजयपाल रावत, जगदीश गुसाईं, नारायणी चौहान, शशि, राधा देवी, देवेंद्री आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed