फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarakhand Crime: fraudsters arrested from Delhi cheated people in name of Jobs

Uttarakhand Crime: सात लाख की ठगी करने वाला जालसाज दिल्ली से गिरफ्तार, ऐसे बनाता था युवाओं को शिकार

Tue, 09 Jan 2024 09:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 09 Jan 2024 09:11 PM IST
सार

बीते नवंबर में पुरोला थाने में एक व्यक्ति ने सात लाख 45 हजार ठगी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को दी गई तहरीर में व्यक्ति ने बताया था कि उसे अज्ञात व्यक्ति ने काॅल किया।

विज्ञापन
Uttarakhand Crime: fraudsters arrested from Delhi cheated people in name of Jobs
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एंबेसी में नौकारी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक नाइजीरियन जालसाज को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके कब्जे से पुलिस ने धोखाधड़ी में प्रयुक्त किए जा रहे लैपटॉप, मोबाइल आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी विदेशी करेंसी का लालच देकर लोगों से ठगी करता था।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि बीते नवंबर में पुरोला थाने में एक व्यक्ति ने सात लाख 45 हजार ठगी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को दी गई तहरीर में व्यक्ति ने बताया था कि उसे अज्ञात व्यक्ति ने काॅल किया। उसने विदेशी करेंसी और नौकरी देने का वादा किया, लेकिन कुछ दिन बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीओ बड़कोट सुरेंद्र सिंह भंडारी और थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में एसओजी की टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान ठगी करने के मामले में छत्रपुर महरौली नई दिल्ली निवासी अमेची नाम के व्यक्ति की संलिप्ता पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarkashi: खराब मौसम बना बाधा, चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर टेकऑफ नहीं कर पाया AN-32 मालवाहक विमान

उसकी लोकेशन तलाशने के बाद ठगी करने के आरोप में बीते दिन अमेची को राम कॉलोनी छतरपुर महरौली नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह विभिन्न फोनों को वाई-फाई, ब्राडबैंड से कनेक्ट कर फेसबुक, व्हाटस एप के माध्यम से लोगों को कॉल, मैसेज कर झांसे में लेकर ठगी करता है।

अगस्त 2021 में वह बिजनेस वीजा पर नाइजिरिया से नई दिल्ली आया। छतरपुर में किराए के फ्लैट में रह रहा था। उसने फेसबुक पर एक विदेशी महिला की फोटो लगाकर फेंक फेसबुक प्रोफाइल बनाई थी, जिससे वह कई लोगों से चैटिंग, फोन नंबर लेकर बात कर झांसे में फंसाकर एंबेसी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed