फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Four villages of Mori block have been isolated for one and a half week

Uttarkashi News: मोरी ब्लॉक के चार गांव डेढ़ सप्ताह से पड़े हैं अलग-थलग

Tue, 08 Jul 2025 05:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 08 Jul 2025 05:02 PM IST
विज्ञापन
Four villages of Mori block have been isolated for one and a half week
जून के अंत में अतिवृष्टि से हो गया था जखोल-लिवाड़ी मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

ग्रामीणों को सड़क तक पहुंचने के लिए करनी पड़ रही है 15 से 20 किमी की दूरी तय
उत्तरकाशी। मोरी विकासखंड के दूरस्थ गांव लिवाड़ी, फिताड़ी, कासला और राला गांव के ग्रामीणों का संपर्क इन दिनों देश-दुनिया से कटा हुआ है। लोगों को सड़क तक पहुंचने के लिए करीब 15 से 20 की दूरी तय करनी पड़ रही है लेकिन करीब डेढ़ सप्ताह बाद भी जखोल-लिवाड़ी मोटर मार्ग को आवाजाही के लिए नहीं खोला गया है।
लिवाड़ी गांव के दिनेश रावत, मुलायम सिंह रावत, नौनियाल सिंह ने बताया कि जून के अंत में हुई अतिवृष्टि के कारण जखोल-लिवाड़ी मोटर मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था लेकिन करीब डेढ़ सप्ताह बीतने के बाद भी सड़क को नहीं खोला गया है। इससे मोरी विकासखंड के दूरस्थ चार गांवों का संपर्क देश-दुनिया से कटा हुआ है। उन्हें वाहनों से आवाजाही करने के लिए जखोल-सुनकुंडी तक करीब 15 से 20 किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

वहीं बरसात के कारण यह पैदल मार्ग भी क्षतिग्रस्त पड़ है। क्षेत्र के दिनेश ने बताया कि गत वर्ष भी बरसात के दौरान पैदल आवाजाही के लिए ग्रामीणों ने रासला के समीप नदी पर लकड़ी की अस्थायी पुलिया बनाई थी। वह भी अब जर्जर हो चुकी है। वहां भी प्रशासन और वन विभाग की ओर से किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों को उस जर्जर पुलिया पर ही पैदल आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैपकोस के अधिशासी अभियंता आशीष चौधरी का कहना है कि बैंचा घाटी तक आवाजाही सुचारू है। जखोल के आसपास का हिस्सा लोक निर्माण विभाग के पास है। वहां पर आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। वहीं बेंचा घाटी से आगे कुछ स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त है। उसे खोलने के लिए मशीनें लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed