फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Four accused arrested with smack

स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Sep 2021 06:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested with smack
पुलिस ने चार युवकों को स्मैक के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया। चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुरोला पुलिस व एसओजी यमुना घाटी के संयुक्त अभियान के तहत बुधवार रात चेकिंग के दौरान टीम ने नौगांव के समीप पलेठा तिराहे पर एक कार को रोका। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि कार में सवार दो लोगों की तलाशी ली गई, तो उनसे 18.42 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में दोनों युवकों की पहचान राजेश वुढा निवासी बड़कोट व राकेश नेगी ग्राम मेहूवाला विकास नगर के रूप में हुई। वहीं थाना उत्तरकाशी पुलिस ने बुधवार रात निम बैंड के समीप संदिग्ध रूप से घूम रहे दो युवकों को रोका। तलाशी लेने पर दोनों युवकों से 11.46 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एसआई मनीषा नेगी ने बताया कि पूछताछ में दोनों युवकों ने अपनी पहचान सौरव पंत निवासी अपर जौलीग्रांट व केशव बिजल्वाण निवासी थलन मुस्टिकसौड़ बताई। एसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि चारों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed