फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Fortified rice is full of nutrients, not plastic

Uttarkashi News: प्लास्टिक नहीं, पोषक तत्वों से युक्त है फोर्टिफाइड चावल

Thu, 08 Feb 2024 07:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 07:41 PM IST
विज्ञापन
Fortified rice is full of nutrients, not plastic
उत्तरकाशी। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने सस्ता गल्ला राशन में प्लास्टिक चावल मिलने का खंडन किया है। विभाग का कहना है कि यह प्लास्टिक चावल नहीं, बल्कि पोषक तत्वों से युक्त फोर्टिफाइड चावल है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के प्रति क्विंटल चावल में एक प्रतिशत यानी एक किलो तक इसकी मात्रा रहती है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व यमुनाघाटी के पुरोला में प्लास्टिक चावल मिलने का मामला सामने आया था। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने प्लास्टिक चावल मिलने की बात का खंडन किया है। विभाग का कहना है कि जिसे लोग प्लास्टिक चावल बता रहे हैं। दरअसल वह फोर्टिफाइड चावल है। जिला पूर्ति अधिकारी संतोष भट्ट ने बताया कि कई लोग अज्ञानतावश इसे पहचान नहीं पाते हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन में भी अब कुल चावल में इसकी एक प्रतिशत मात्रा मिलाकर दी जा रही है, जो कि बहुत कम होती है।
विज्ञापन

चावल में फॉलिक एसिड, आयरन, विटामिन बी-12 जैसे पोषक तत्वों का स्रोत है। यह सामान्य चावल से ज्यादा फायदेमंद है। उन्होंने बताया कि फोर्टिफाइड चावल को लेकर जागरूकता के लिए एक एनिमेटेड वीडियो भी तैयार कराई गई है। वीडियो के माध्यम से लोगों को फोर्टिफाइड चावल को लेकर सही जानकारी देने और भ्रांतियां दूर करने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed