फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Former MLA's son was driving a fake number car

पूर्व विधायक का बेटे चला रहा था फर्जी नंबर की कार

Sat, 04 Sep 2021 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Former MLA's son was driving a fake number car
यूपी के दौर में दो बार विधायक रह चुके विधायक का बेटा फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कार चला रहा था। कार में पूर्व विधायक भी सवार थे। परिवहन परिवहन विभाग ने कार को सीज कर थाने में खड़ा करा दिया है। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। अभी जुर्माना तय किया जा रहा है।
विज्ञापन

मामला यूपी के दौर में भाजपा से दो बार विधायक रह चुुके ज्ञानचंद के बेटे नरेश चंद से जुड़ा है। संभागीय सहायक परिवहन अधिकारी प्रर्वतन जितेंद्र चंद ने बताया कि वह इस कार पर करीब 6 माह से नजर रख रहे थे। जितेंद्र ने बताया कि यह कार वर्ष 2017 में खरीदी गई थी, लेकिन इसका पंजीकरण नहीं कराया गया। कई बार यह कार सड़क पर दिखती थी। दिसंबर 2020 में इस कार के पंजीकरण की अंतिम तिथि थी। लेकिन उसके बाद भी कार का पंजीकरण नहीं कराया गया था। दिसंबर 2020 के बाद कार का पंजीकरण नहीं हो सकता था। लेकिन अचानक कुछ माह पहले इस कार में नंबर प्लेट लगी दिखी। नंबर प्लेट की जानकारी जुटाने पर पता चला कि कारण यशोदा देवी के नाम पर पंजीकृत है। जितेंद्र ने बताया कि तब से वह इस कार पर नजर रख रहे थे, लेकिन कार नजर नहीं आ रही थी।
विज्ञापन

एआरटीओ जितेंद्र ने बताया कि शनिवार को अचानक उन्हें कार बाजार में दिखी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ मिलकर कार को सीज किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक ज्ञान चंद भी कार में मौजूद थे। एआरटीओ जितेंद्र ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। अभी जुर्माना तय किया जा रहा है। नरेश चंद ने परिवहन विभाग के अपना ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed